सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत अन्य शहरों के रेट्स

नई दिल्ली : घरेलू वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 1 फीसदी नीचे आया, वहीं चांदी की कीमत में ₹2,300 से ज्यादा की नरमी दर्ज की गई।

चांदी
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : घरेलू वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 1 फीसदी नीचे आया, वहीं चांदी की कीमत में ₹2,300 से ज्यादा की नरमी दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में एमसीएक्स पर सोना लगभग ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,32,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।

Read More : ऑपरेशन सोहन में दो आतंकियों का सफाया, उधमपुर में सर्च जारी

अमेरिकी फेड और डॉलर की मजबूती का दिखा असर

कीमती धातुओं में आई इस गिरावट के पीछे अमेरिकी मौद्रिक नीति और मजबूत डॉलर को प्रमुख वजह माना जा रहा है। अमेरिकी ब्याज दरों से जुड़े बदलावों के बाद बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स और स्पॉट में भी सोना 4,332 डॉलर प्रति औंस और चांदी 64.145 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी फेड की अगली मौद्रिक नीति बैठक के रुख पर कमोडिटी बाजार की नजर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का ताजा भाव

देश के विभिन्न शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी नरमी देखी गई है:

  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ : 24 कैरेट सोना करीब ₹1,53,600 और 22 कैरेट सोना ₹1,40,810 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे : 24 कैरेट सोना ₹1,53,450 और 22 कैरेट सोना ₹1,40,660 प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

  • अहमदाबाद, भोपाल : 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,500 और 22 कैरेट सोना ₹1,40,710 प्रति 10 ग्राम रहा।

वहीं, चांदी का भाव दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में लगभग समान रहा, जहां 1 किलो चांदी ₹2,31,680 और 100 ग्राम चांदी ₹23,168 के स्तर पर कारोबार कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *