ऑपरेशन सोहन में दो आतंकियों का सफाया, उधमपुर में सर्च जारी

उधमपुर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के ब्रत्तल इलाके में चलाए गए ‘ऑपरेशन सोहन’ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह संयुक्त कार्रवाई 16 और 17 सितंबर

ऑपरेशन सोहन
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

उधमपुर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के ब्रत्तल इलाके में चलाए गए ‘ऑपरेशन सोहन’ के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। यह संयुक्त कार्रवाई 16 और 17 सितंबर की दरम्यानी रात को मिली सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी। खुफिया इनपुट मिलने के तुरंत बाद भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) ने मिलकर इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Read More : Tata Sons के चेयरमैन बने रहेंगे एन. चंद्रशेखरन, 5 साल की मंजूरी

खराब मौसम के बीच घेराबंदी

पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम के कारण दृश्यता काफी कम थी, जिससे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान जारी रखा। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए आसपास के जंगलों और संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान लगातार जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *