रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अब आर-पार के मूड में हैं। अपनी लंबित मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होने से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।
also read : टुंडी में 35 जंगली हाथियों का तांडव, 12 घर ध्वस्त; बुजुर्ग को घर से निकालकर 200 मीटर दूर फेंका
मंगलवार को कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। संघ का आरोप है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद सरकार और संबंधित विभाग की ओर से कर्मचारियों से बातचीत तक नहीं की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि वे विरोध के दौरान भी आपातकालीन सेवा को प्रभावित नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।


