रांची। हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में सोमवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष जया एकादशी के अवसर पर प्रातः काल 5 बजे जब मंदिर के पट खुले तब से ही नियमित रूप से दर्शन करने वालों भक्तों के अतिरिक्त एकादशी में दर्शन करने वालों की भीड़ देखने को मिली। प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका कोषाध्यक्ष मनोज खेतान श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में बाबा श्री श्याम का प्रातः कालीन अनुपम श्रृंगार किया गया । जहां भक्त अपने आराध्य देव के आगे अपनी अर्जी लेकर लाइन में लगे हुए थे।
प्रातः कालीन श्रृंगार आरती के बाद जय जय जय खाटू के वासी जय जय बाबा श्याम* के जयकारा के भजनों से मंदिर परिसर गुंजायमान था। एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ। मण्डल के कार्यकारणी सदस्य अनिल नारनौली ने अपने परिवार संग बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेडा रबड़ी मगहीपान फल का भोग अर्पण किया।
रबड़ी प्रसाद सेवा अन्नपूर्णा सरावगी गिरीगोला सेवा मनीष साहू केसरिया पेडा डॉ एसएन लाल फल सेवा एक श्याम भक्त मगही पान सेवा सुभाष पोद्दार रौनक पोद्दार मुकेश बरनवाल पंचमेवा सेवा प्रशांत कुमार नवीन पोशाक बागा सेवा अंकुर कुमार अंजली मुंजाल के द्वारा निवेदित की गई।
also read : JAC : बिना पेन और यू-डाइस कोड के विद्यार्थी नहीं भर पाएंगे मैट्रिक और इंटर के परीक्षा फॉर्म
मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना से भजन संकीर्तन प्रारंभ किया। वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा ने गुरुजी की वंदना हनुमान जी की वंदना साकेत ढांढनिया ने शंकर जी का भजन प्रवीण अग्रवाल ने रानी सती दादी की वंदना अनुज मोदी ने एवं निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने श्याम बाबा की वंदना से भक्तों को रिझाया। मंडल के पंकज गाड़ोदिया विष्णु चौधरी, प्रवीण सिंघानिया राेहीत अग्रवाल श्याम सेवक अमित शर्मा ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया। देर रात्रि आरती के साथ एकादशी संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।




