रांची। चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को टीम के सदस्यों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में पदयात्रा कर व्यवसायियों और कारोबारियों से मुलाकात की तथा अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया गया।
टीम के सदस्यों ने ओसीसी रोड, एनएन गांगुली रोड, विष्णु गली, लालजी हीरजी रोड समेत अपर बाजार के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा की। दुकानदारों और कारोबारियों से सीधे संवाद करते हुए चैंबर की कार्यप्रणाली, व्यापारियों की मौजूदा समस्याओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। टीम के सदस्यों ने व्यवसायियों से आगामी चुनाव में टीम तुलसी पटेल के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।
पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारु, प्रवीण जैन छाबड़ा, धीरज तनेजा और परेश गट्टानी ने टीम तुलसी पटेल को मजबूत बताते हुए कहा कि टीम में अनुभवी और युवा सदस्यों का बेहतर तालमेल है। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की क्षमता टीम में है।
पदयात्रा के दौरान सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेश अडुकिया, सीए साकेत मोदी, किशोरी लाल चौधरी, बिश्वनाथ बगला, मनोज तुलस्यान, रविंदर सिंह चड्ढा, प्रेम मित्तल, संजय दलानिया, सीए अरविंद मोदी, सुमित बागला, आदर्श बागला, देवेश जैन, मधुकर सिंघानिया, अभिषेक नरसरिया, प्रदीप नरसरिया, सुशील नरसरिया समेत अन्य व्यवसायियों से मुलाकात की गई।
इस अवसर पर तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।




