जैन राजनीतिक चेतना मंच की दिल्ली में बैठक, कई प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली : दिल्ली के गोल मार्केट स्थित श्वेतांबर धर्मशाला में जैन राजनीतिक चेतना मंच की पूरे भारतवर्ष की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता गजराज गंगवाल ने की, जबकि ललित जैन अध्यक्ष और हुकुम जैन कार्यकारी अध्यक्ष

जैन राजनीतिक चेतना मंच
दिल्ली में जैन राजनीतिक चेतना मंच की बैठक।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : दिल्ली के गोल मार्केट स्थित श्वेतांबर धर्मशाला में जैन राजनीतिक चेतना मंच की पूरे भारतवर्ष की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी की सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता गजराज गंगवाल ने की, जबकि ललित जैन अध्यक्ष और हुकुम जैन कार्यकारी अध्यक्ष के प्रतिनिधित्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बैठक में जैन समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही जैनों को अल्पसंख्यक ऋण की सुविधा, पारसनाथ में तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और वहां की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

Read More : अजा एकादशी पर श्री श्याम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

सरकार से वार्ता और देशव्यापी रैली पर चर्चा

सभा में पारसनाथ से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से वार्ता करने पर विचार किया गया। इसके अलावा दिल्ली में पूरे भारतवर्ष की सामूहिक रैली आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में पूरे भारतवर्ष में सदस्यों की संख्या बढ़ाने और समितियों के गठन समेत कई राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया।

झारखंड से इन पदाधिकारियों ने किया प्रतिनिधित्व

जैन राजनीतिक चेतना मंच झारखंड की ओर से अध्यक्ष ताराचंद छाबड़ा जैन और मंत्री संजय कुमार पाटनी ने सभा में हिस्सा लिया। दोनों ने बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.