रांची। सराफ परिवार के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव का आयोजन महाराजा अग्रसेन भवन में 12 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं व्यास दिनेश भारद्वाज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
कथा का आयोजन प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक होगा। आयोजन को लेकर सराफ परिवार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सातों दिनों में श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों, भगवान के अवतारों, भक्त चरित्रों तथा श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।
प्रथम दिवस- 12 सितंबर को श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य एवं शुकदेव परीक्षित मिलन का प्रसंग होगा। इसी दिन प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।द्वितीय दिवस-13 सितंबर को वराह अवतार, कपिल चरित्र एवं सृष्टि का वर्णन किया जाएगा। तृतीय दिवस-14 सितंबर को वामन अवतार, प्रह्लाद चरित्र एवं अजामिल व्याख्यान होगा।
चतुर्थ दिवस-15 सितंबर को समुद्र मंथन, गजेन्द्र मोक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।पंचम दिवस-16 सितंबर को श्रीकृष्ण लीला, नंद महोत्सव, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन होगा।षष्ठम दिवस-17 सितंबर ग को महारास एवं रुक्मिणी विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया जाएगा।सप्तम एवं अंतिम दिवस, 18 सितंबर को सुदामा चरित्र एवं पूर्णाहुति के साथ कथा अमृत महोत्सव का समापन होगा।समापन दिवस पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्तम दिवस की विशेष कथा होगी। इसके पश्चात अपराह्न 1 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा(




