एक्सपो उत्सव 2026′ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) द्वारा Powered
एक्सपो उत्सव 2026 आगमी 1 से 7 अक्टूबर तक मोराबादी मैदान में
रांची। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं । यह उत्सव दिनांक 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर से मोराबादी मैदान में आयोजित होगी, अपने सबसे बड़े और सिग्नेचर प्रोजेक्ट ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन रविवार को रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित किया गया । संस्था इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है । इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते है ।
जेसी अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने सभी का स्वागत किया, मुख्य अतिथि मेकॉन के डायरेक्टर फाइनेंस मुकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष श्रीमती राखी जैन थे ।
इस समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है।
शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है ।
मंच संचालन जेसी सौरभ टांटिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने दिया एवं अनुरोध किया की इस 29वी संस्करण को सफल बनाने हेतु सहयोग दे ।
also read : मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जताया गहरा शोक, श्रद्धांजलि देने पहुंचीं
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जेसीआई रांची की कोर टीम पूरी ऊर्जा के साथ जुटी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से चीफ को-ऑर्डिनेटर: जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबडे़वाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) ब्रोशर रिलीज़ के प्रोजेक्ट चेयरमैन: जेसी देवेश जैन, जेसी शिवी तनेजा, जेसी अमन जैन, जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस) शामिल थे ।
संस्था के अध्यक्ष और प्रोजेक्ट चेयरमैन ने संयुक्त रूप से सभी सम्मानित सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों को इस गरिमामयी ब्रोशर रिलीज समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। एक्सपो उत्सव के स्टॉल बुकिंग और अन्य आकर्षणों की विस्तृत जानकारी इसी कार्यक्रम के दौरान साझा की गई । यह जानकारी एक्सपो के pro जेसी वरुण जालान ने दी।
also read :दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग



