जनता को गुमराह करना बंद करे भाजपा, संविधान बचाने की आवाज को अराजकता बताना लोकतंत्र का अपमान: आलोक कुमार दूबे*

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा कांग्रेस पर देश में अराजकता का माहौल बनाने के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलना किसी अपराध का नहीं, बल्कि

आलोक कुमार दूबे
आलोक कुमार दूबे (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा कांग्रेस पर देश में अराजकता का माहौल बनाने के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलना किसी अपराध का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति आस्था का प्रतीक है। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर संविधान की प्रति से उसे इतनी परेशानी क्यों हो रही है।

also read : परिसीमन में आदिवासी प्रतिनिधित्व की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले बंधु तिर्की, विस्तृत ज्ञापन एवं कानूनी राय सौंपी

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कांग्रेस को संविधान और लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा पहले अपने राजनीतिक आचरण पर आत्ममंथन करे। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज जब कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की बात करती है, तो भाजपा उसे अराजकता का नाम देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है।
उन्होंने कहा कि संविधान की प्रति लेकर चलना अराजकता नहीं, बल्कि संविधान के प्रति सम्मान और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सवाल यह है कि संविधान की बात करने वालों पर सवाल उठाने के बजाय भाजपा संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक परंपराओं से जुड़े सवालों का जवाब क्यों नहीं देती?
दूबे ने कहा कि भाजपा जनजागृति की बात करती है, लेकिन जनता को जागरूक करने का अर्थ किसी राजनीतिक दल के खिलाफ भ्रम फैलाना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर जनता के सामने सच्चाई रखना है। कांग्रेस देश की जनता के बीच संविधान, लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करती रहेगी। भाजपा को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सरकार से सवाल पूछना है, न कि हर सवाल को अराजकता करार देना।

also read :अगर राहुल गांधी में दम है तो ईद या क्रिसमस के समय रैली या आंदोलन करके दिखायें: बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान की प्रति लेकर चलने से रोकने या उसके संवैधानिक आग्रह को बदनाम करने की कोशिश से लोकतंत्र की आवाज दबने वाली नहीं है। देश की जनता समझदार है और वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच तथ्यों तथा वास्तविक मुद्दों के आधार पर अपना निर्णय लेती है।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले यह बताना चाहिए कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों के सवालों पर उसका अपना रुख क्या है। संविधान किसी एक दल की जागीर नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार और लोकतांत्रिक भारत की आत्मा है। कांग्रेस संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.