रांची में बुजुर्ग महिला से 20 लाख की ठगी, पंडित बनकर ले गए गहने

रांची : बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाला गिरोह राजधानी में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में 62 वर्षीय महिला से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए गए। घटना गुरुवार की सुबह

बुजुर्ग महिला
AI generated image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाला गिरोह राजधानी में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर में 62 वर्षीय महिला से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए गए। घटना गुरुवार की सुबह की है। मामले को लेकर पीड़िता रेणु कुशवाहा ने सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता एक दिवंगत जेल अधीक्षक की पत्नी हैं।

Read More : सोनिया गांधी की किताब इस दिन होगी रिलीज, HarperCollins छापेगा

मंदिर से लौटते समय महिला को रोका

पीड़िता के अनुसार, वह गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान वाल्मीकि नगर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने खुद को कथित तौर पर अयोध्या का पंडित बताया। बातचीत के दौरान उसने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और भरोसा दिलाया कि वह उनके गहनों पर मंत्र पढ़कर उन्हें सुरक्षित कर सकता है।

मंत्र पढ़ने के नाम पर उतरवाए गहने

आरोपी ने महिला से गले की सोने की चेन और हाथ का कंगन उतारने को कहा। उसने दावा किया कि मंत्र पढ़ने के बाद वह दोनों गहने वापस कर देगा। उसकी बातों पर भरोसा करके महिला ने अपने सोने के गहने उसे दे दिए। गहने लेने के बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह 10 कदम आगे जाकर वापस आएं, इसके बाद वह उन्हें हनुमान जी के दर्शन कराएगा।

10 कदम आगे जाते ही गहने लेकर फरार

महिला जब 10 कदम आगे जाकर वापस लौटीं, तब तक आरोपी गहने लेकर फरार हो चुका था। महिला ने काफी देर तक आरोपी का इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आया। इसके बाद महिला को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी हैं। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सुखदेव नगर थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *