गिरिडीह में वेतन के लिए निगम कर्मचारियों का धरना, महापौर ने दिया भरोसा

गिरिडीह : छठ महापर्व के बीच वेतन नहीं मिलने से नाराज गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया और निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ

गिरिडीह
नगर निगम गिरिडीह

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : छठ महापर्व के बीच वेतन नहीं मिलने से नाराज गिरिडीह नगर निगम के कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया और निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द बकाया वेतन देने की मांग उठाई। मामले की जानकारी मिलने पर महापौर और उपमहापौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात की और जल्द वेतन भुगतान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया और सभी काम पर लौट गए। हालांकि, कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई थी। खासकर छठ महापर्व को देखते हुए अगर हड़ताल लंबी खिंचती, तो शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था बिगड़ सकती थी।

Read More : बड़े करेंसी नोटों को बंद करने की मांग तेज, चंद्रबाबू नायडू ने दोहराया सुझाव

दुर्गापूजा से छठ तक नहीं मिला वेतन

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि दुर्गापूजा के बाद दीपावली और अब छठ के मौके पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना था कि वे पूरे साल शहर की सफाई और अन्य जरूरी काम करते हैं, लेकिन त्योहारों के समय भी उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। उनका यह भी आरोप है कि उन्हें बोनस का भुगतान नहीं किया जाता।

ब्याज पर पैसे लेकर त्योहार मनाने को मजबूर

कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें बाजार से ब्याज पर पैसे लेकर त्योहार मनाना पड़ रहा है। उन्होंने निगम से जुड़ी निजी कंपनी आकांक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि कंपनी के मजदूरों को दुर्गापूजा के मौके पर बोनस दिया गया, जबकि निगम कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया। कर्मचारियों ने इसे भेदभाव बताते हुए कहा कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा, वे सफाई का काम नहीं करेंगे।

कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे मौजूदा और पूर्व पार्षद

कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कुछ मौजूदा और पूर्व वार्ड पार्षद भी नगर निगम परिसर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए निगम प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की अपील की। पार्षदों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से ऐसा रास्ता निकालने की मांग की, जिससे कर्मचारियों को उनका बकाया वेतन भी मिल जाए और शहर की सफाई व्यवस्था भी जारी रहे। महापौर और उपमहापौर की ओर से वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और काम पर लौट आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *