मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा, जागृति महिला शाखा एक कदम देश के नाम ,एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम संपन्न

रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा एवं जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वॉल्कथोन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्किंग पार्क तक सभी सदस्य पैदल चलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। also read : न्यूयॉर्क में आयोजित

जागृति महिला शाखा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा एवं जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में वॉल्कथोन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को  किया गया। हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्किंग पार्क तक सभी सदस्य पैदल चलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

also read : न्यूयॉर्क में आयोजित ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशन, माेहन भागवत बोले विविधता में एकता’ भारत के डीएनए में शामिल है

पार्क पहुंचने के पश्चात सभी सदस्यों ने मिलकर पार्क की सुंदरता एवं  पर्यावरण की सुरक्षा हेतु एक-एक पौधा लगाए। इस अवसर पर मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष रोहित शारदा मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित थे ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने देश के लिए भी ठीक उसी प्रकार सोचे जैसे वह अपने परिवार के प्रति सोच रखते हैं ।

also read : मुसलमानों पर विवादित कमेंट पड़ा भारी, झारखंड कांग्रेस ने 2 नेताओं को किया सस्पेंड

उसकी सुरक्षा,  के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा हेतु अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाते हुए अपने आसपास सफाई रखें। शारदा के द्वारा प्रथम पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।  इस मौके पर  कार्यक्रम के संयोजक राजीव केडिया एवं सौरभ विजय ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच का कार्यक्रम पूरे प्रांत में एक साथ एक समय एक दिन मनाया जा रहा है। जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष प्रमिला सराफ एवं खुशबू शारदा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मंच के सचिव राघव शारदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच की पुरुष एवं महिला शाखा के सभी अध्यक्षों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस बारिश के मौसम में लगातार पौधारोपण का कार्यक्रम निरंतर चलता रहना चाहिए।

also read :IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी के बाद दिया इस्तीफा

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालवीर जैन, कृष्ण कुमार पिलानिया, संजय अग्रवाल, राजीव केडिया, संजय कुमार अग्रवाल, मनीष खटोड़, राघव शारदा, सौरभ विजय,समर्थ तायल, पवन केडिया, अनुराग सिंघानिया, नितिन अग्रवाल, अनमोल सिंघानिया, काव्यांश केडिया, महिला जागृति शाखा की पूर्व अध्यक्ष मधु पिलानिया ,बिना शारदा ,अनीता अग्रवाल, अध्यक्ष प्रमिला सराफ,सचिव खुशबू शारदा, रीना केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

also read : 31 अगस्त से NTPC में कोयला ढुलाई बंद करेंगे स्थानीय हाईवा मालिक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *