रांची: झारखंड में मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी करने वाले 2 कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। झारखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और को-आर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह ने मुसलमानों का उपहास उड़ाया था।
also read : गुलजार खान पर जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर
लाइव वीडियो के दौरान उन्होंने मुसलमानों को गाली दी थी और कहा था कि योगी आदित्यनाथ उनके साथ ठीक कर रहे हैं।
निष्कासन पत्र में कांग्रेस पार्टी ने लिखा है कि झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा पिछले दिनों ईरबा सड़क जाम के दौरान वीडियो वायरल मामले में सुनवाई के बाद दोनों नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।



