रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य के. राजू 30 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे। वह मोरहाबादी मैदान में होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जानकारी देते हुउ उन्होंने बताया कि के. राजू 30 अगस्त की सुबह 9.10 बजे हैदराबाद से रांची के लिए रवाना होंगे। वह सुबह करीब 11 बजे रांची पहुंचेंगे।
also read : राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने सुदेश महतो से की मुलाकात
रांची पहुंचने के बाद के. राजू दोपहर 1 बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होंगे। रैली में हिस्सा लेने के बाद वह रात 8.35 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस के अनुसार, के. राजू का यह दौरा एक दिन का होगा और उनका मुख्य कार्यक्रम आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होना है।


