रांची। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा आश्रम के पास झाड़ी से 26 अगस्त को बरामद हुए उपेंद्र कुमार मिश्रा के शव के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने हत्या और लूट समेत एक ही रात में हुई तीन आपराधिक घटनाओं में शामिल दो आरोपियों सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ पीटर, विद्या नगर निवासी और राकेश कुमार यादव, निवासी सुखदेव को गिरफ्तार किया है।
मालूम की 26 अगस्त को औघड़ बाबा आश्रम के बगल झाड़ी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार मिश्रा (32), निवासी कुम्हार टोली सुखदेवनगर के रूप में हुई। परिजनों के आवेदन पर कोतवाली थाना में हत्या और मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट का मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को उसी रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हुई दो अन्य घटनाओं की जानकारी मिली। सहजानंद चौक के पास एक ट्रक चालक को चाकू मारकर मोबाइल लूटने और बसंत बिहार रोड नंबर-5 स्थित निर्माणाधीन भवन में घुसकर मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आईं। also read चैंबर चुनाव : टीम तुलसी पटेल ने 32 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए
SSP व सिटी एसपी के निर्देशन में SIT का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू, लूटे और चोरी किए गए 4 मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़े और चप्पल बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ पीटर पहले भी चोरी, लूट और अवैध मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, राकेश कुमार यादव भी चोरी के एक मामले में पूर्व में जेल जा चुका है।


