रांची/ बरही: अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार शाम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए लाया गया। घायल की पहचान अजय कुमार सिंह (21), पिता मुकेश सिंह, ग्राम चापी, बाराचट्टी, गया (बिहार) के रूप में हुई है।
बताया गया कि युवक की पीठ में गोली लगी थी, जो पेट की तरफ से आर-पार निकल गई. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल में गोली लगने जैसे गंभीर मामलों की सर्जरी और जटिल इलाज की पर्याप्त सुविधा नहीं है। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रिम्स भेजा गया वहीं घटना की जानकारी के बरद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।



