रांची। ओडिशा के पारादीप तट से सिंगापुर जा रहा मालवाहक जहाज MV ओशन विनर के बंगाल की खाड़ी में डूब जाने की खबर है. उस पर पनामा का झंडा लगा हुआ था।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मालवाहक जहाज का संपर्क टूट गया था। अधिकारियों के अनुसार जहाज ओडिशा के पारादीप तट से लगभर 240 समुद्री मील दूर डूब गया। जहाज में 24 क्रू सदस्य सवार थे. पर चीन के 20 नागरिक, म्यांमार के तीन, बांग्लादेश का एक नागरिक शामिल था. जानकारी के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल ने दो लोगों को बचा लिया, अन्य क्रू सदस्यों की तलाश जारी है।
जहाज से संपर्क टूटने और उसके डूबने की खबर के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। बताया गया है कि आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी अलर्ट जारी कर लापता क्रू सदस्यों की तलाश में मदद करने का आग्रह किया गया है। अभी तक जहाज के डूबने का सही कारण सामने नहीं आया है।




