नावाबाजार थाना क्षेत्र के पड़वा मोड़ के पास रविवार को दो हाइवा वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद चालक वाहन में फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क खराब होने के कारण एक हाइवा का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वह सामने चल रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक वाहन के अंदर फंस गया। वहीं हाईवा का सामने हिस्सा क्षती ग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने नावाबाजार थाना पुलिस को दी। जहां सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। वहां घायल चालक का इलाज चल रहा है.। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद जाम लग गया था।
also read : बंगाल की खाड़ी में मालवाहक जहाज MV ओशन विनर डूबा




