झोपड़ी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रांची: राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र के योगदा सत्संग कॉलेज के सामने स्थित एक झोपड़ी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। जहां युवक की पहचान पवन सिंह (28 वर्षीय) के रूप में हुई है। पवन मूल रूप से गुमला का रहने वाला

हत्या

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  राजधानी के धुर्वा  थाना क्षेत्र के योगदा सत्संग कॉलेज के सामने स्थित एक झोपड़ी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। जहां  युवक की पहचान पवन सिंह (28 वर्षीय) के रूप में हुई है।  पवन मूल रूप से गुमला का रहने वाला है। लेकिन वह रांची में किराए के झोपड़ी में रह रहा था।

also read: राज्यपाल ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन

परिजनों के अनुसार, पवन का फोन कई दिनों से बंद आ रहा था। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने रांची में रहने वाले चचेरे भाई को पता लगाने को कहा।  जब चचेरा भाई पवन के किराए के घर पर गया तो झोपड़ी से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस और पवन की बहन प्रीति कुमारी को इसकी जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया। वहीं पवन की बहन प्रीति गुमला से रिम्स पहुंची और शव की पहचान अपने भाई पवन कुमार के रूप में की।

also read :कोटा में 15 फीट गहरे नाले में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 8 की मौत

प्रीति कुमारी ने सीमा देवी और उसके अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है और इस संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है।  पवन की बहन का आरोप है कि सीमा पवन को जबरन उसके साथ रहने का दबाव बनाती थी।

प्रीति का कहना है कि सीमा देवी पहले से शादीशुदा है। साथ ही आरोप लगाया कि उसका अन्य लड़कों के संपर्क था, जिसका विरोध पवन करता था।  फिहला पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस हत्या व अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।  परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

also read ; हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का आज दशकर्म, नेमरा में 10 हजार जवान तैनात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *