राज्यपाल ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन

​रांची: राजधानी के हरमू रोड स्थित पिंजरा पोल कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति’ का 57वां दुर्गा पूजा का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा किया गया।​उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य पुजारी संजय मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कराकर मां की आरती करवाई। राज्यपाल ने दीप

पूजा पंडाल का उद्घाटन

अपनी भाषा में पढ़ें

​रांची: राजधानी के हरमू रोड स्थित  पिंजरा पोल कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति’ का 57वां  दुर्गा पूजा का उद्घाटन राज्यपाल  संतोष  कुमार गंगवार द्वारा किया गया।​उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य पुजारी संजय मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कराकर मां की आरती करवाई।  राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर और माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

also read : अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

​समिति के मुख्य संरक्षक दीपक बंका, समाजसेविका दीपा बंका,सूचना आयुक्त शिव पूजन पाठक अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, सचिव पवन मुरारका एवं अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत स्मृति चिन्ह और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। 57वें वर्ष के इस सफल आयोजन पर  राज्यपाल ने समिति के सदस्यों को सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।
​इस अवसर पर मुख्य संरक्षक दीपक बंका, अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, सचिव पवन मुरारका, मुख्य संयोजक सुमित सिंह, कोषाध्यक्ष समीर सागर व एकांश कुमार, संरक्षक रोहित सिंह, मिनी सिंह, आलोक सिंह व विनय काबरा, उपाध्यक्ष दिवा शंकर ओझा व गौरव शर्मा, आशुतोष द्विवेदी, पंकज बंका, रवि कुमार सहित समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

also read: धनबाद में मोबाइल टावर में आग से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *