माराफारी थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कर्नल मार्केट के रांची मोहल्ला में खेल-खेल में हथियार से गोली चलने से साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहिल कुमार के रूप में हुई है।
माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, राजेश कुमार ने खेल-खेल में अपने साढ़े तीन वर्षीय भगिना को असली हथियार थमा दिया। इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गई और साहिल कुमार के सिर में गोली लग गई। सिर में गोली लगने और अतिरिक्त रक्तस्राव होने की वजह से बच्चे की मौत हो गई।
घटना के बाद बच्चे का मामा फरार हो गया है। वहीं घटना को लेकर परिवार के लोगों ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कैसे चली। जिस हथियार से गोली चली है, वह लाइसेंसी था या गैर लाइसेंसी, इसकी भी जांच की जा रही है।
also read : झोपड़ी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका




