बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों का आंदोलन तेज, गेट बंद करने पर रोक

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में विस्थापितों का आंदोलन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने आज प्लांट के सारे गेट बंद करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को आंदोलन कर रहे लोगों ने मुख्य गेट को छोड़कर बाकी सभी

बोकारो स्टील प्लांट
बोकारो स्टील प्लांट

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में विस्थापितों का आंदोलन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने आज प्लांट के सारे गेट बंद करने का ऐलान किया है। शुक्रवार को आंदोलन कर रहे लोगों ने मुख्य गेट को छोड़कर बाकी सभी गेट बंद कर दिए थे। इससे प्लांट का कामकाज भी प्रभावित हुआ। वहीं, आंदोलन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि किसी भी हाल में प्लांट के सारे गेट बंद नहीं होने दिए जाएंगे। प्लांट में जरूरी कामकाज और लोगों की आवाजाही बनी रहे, इसके लिए प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला किया है।

Read More : धनबाद में मोबाइल टावर में आग से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

उपायुक्त की अध्यक्षता में चार घंटे चली बैठक

विस्थापित अप्रेंटिस संघ के आंदोलन को लेकर शुक्रवार रात जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा, सीआईएसएफ के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य अधिकारी शामिल हुए। आंदोलन की स्थिति पर करीब चार घंटे तक चर्चा हुई और बैठक रात 11 बजे समाप्त हुई। बैठक में प्रशासन ने साफ किया कि संयंत्र में आवाजाही पूरी तरह बंद करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, प्लांट के तकनीकी कामकाज के लिए जरूरी सामान और अन्य संसाधनों की आवाजाही जारी रखी जाएगी, ताकि संचालन में गंभीर बाधा न आए।

20 हजार करोड़ की विस्तारीकरण परियोजना पर चिंता

बैठक में बोकारो स्टील प्लांट की प्रस्तावित विस्तारीकरण परियोजना पर आंदोलन के संभावित प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई गई। करीब 20 हजार करोड़ रुपये की ब्राउनफील्ड विस्तारीकरण परियोजना का काम शुरू हो चुका है। पिछले वर्ष 3 और 4 अप्रैल को हुई अशांति के कारण इस परियोजना को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद औद्योगिक गतिविधियों को सामान्य करने और परियोजना को दोबारा गति देने के प्रयास किए गए। मौजूदा आंदोलन से एक बार फिर परियोजना के कामकाज और भविष्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को सभी गेट बंद करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल 3 और 4 अप्रैल जैसी स्थिति दोबारा नहीं बनने दी जाएगी।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे जयराम महतो

इधर, विस्थापितों के आंदोलन को समर्थन देने विधायक जयराम महतो भी धरना स्थल पर पहुंचे। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहने से बोकारो स्टील प्लांट में कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *