कोटा में 15 फीट गहरे नाले में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 8 की मौत

कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। कराड़िया टोल प्लाजा के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अचानक बेकाबू हो गई और करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की

कोटा
कोटा में बस हादसा, 8 की मौत, 17 घायल।

अपनी भाषा में पढ़ें

कोटा : राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। कराड़िया टोल प्लाजा के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अचानक बेकाबू हो गई और करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद आठ लोगों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर हालत में भर्ती घायलों को आईसीयू में रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है।

Read More : दुर्गापूजा में ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रांची से पटना-दिल्ली की ट्रेनों में लंबी वेटिंग

खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे 25 से अधिक श्रद्धालु मिनी बस यानी टेम्पो ट्रैवलर में सवार थे। हादसा सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के गांव घाट बिरोली और आसपास के अन्य स्थानों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी।

क्रेन की मदद से चलाया गया बचाव अभियान

सिमलिया थानेदार एसएचओ नंद सिंह के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर भोपाल से राजस्थान के खाटूश्यामजी जा रही थी। कराड़िया टोल प्लाजा के पास बस अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में गिर गई। हादसे के बाद आपातकालीन कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। सुबह के समय अंधेरा होने के साथ नाले में जमा गाद और पानी के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आई। क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकालने और उसमें फंसे यात्रियों को बचाने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

एसएचओ नंद सिंह ने बताया कि घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एमबीएस अस्पताल और नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया जा रहा है। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एंबुलेंस तैनात की गईं। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *