पलामू में युवक की गोली लगने से मौत, घर में मिला 7.65 एमएम पिस्टल

पलामू : पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में संदिग्ध हालत में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत चौहान उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और

युवक
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पलामू : पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में संदिग्ध हालत में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत चौहान उर्फ छोटू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम का एक पिस्टल भी बरामद किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को गोली गलती से लगी, उसने खुद को गोली मारी या फिर किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या की।

Read More : कैबिनेट के 2 बड़े फैसले, ITLA और 10 हजार करोड़ का SME फंड मंजूर

घर के अंदर चली गोली

नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी और गोली घर के अंदर ही चली थी। पुलिस के मुताबिक, अमरजीत के सीने के पास गोली लगी थी। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की पुष्टि की और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस फिलहाल हादसा, आत्महत्या और हत्या तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले पिस्टल को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

पोस्टमार्टम की तैयारी

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में परिजन और अमरजीत के शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत के पिता सीसीएल में नौकरी करते थे। अमरजीत खुद धनबाद में रहता था और हाल के दिनों में ही अपने घर आया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *