रांची: रोजगार की तलाश में ओमान गई झारखंड की एक महिला को करीब आठ महीने बाद सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है। लोहरदगा जिले की रहने वाली 29 वर्षीय सुषमा टोप्पो की वापसी 14 नवंबर 2026 को संभव हुई। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के श्रमायुक्त कार्यालय के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के लगातार प्रयासों और मस्कट स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई।
also read : रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, 20 से कम नामांकन पर नहीं चलेंगे नए कोर्स
सुषमा की बड़ी बहन सुलोचना टोप्पो ने 1 सितंबर 2026 को झारखंड के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से मदद की गुहार लगाई थी। शिकायत मिलने के बाद नियंत्रण कक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्कट स्थित भारतीय दूतावास, प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स और अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। सुषमा की सुरक्षा, उनकी मौजूदा स्थिति, पासपोर्ट की बरामदगी और सुरक्षित भारत वापसी के लिए लगातार पत्राचार और समन्वय किया गया।
ओमान के श्रम मंत्रालय की अभिरक्षा में थीं सुषमा
इस दौरान राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिली कि सुषमा ओमान के रुवी स्थित श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour, Ruwi) की अभिरक्षा में हैं। वह करीब तीन सप्ताह से वहां रखी गई थीं। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने ईमेल के माध्यम से नियंत्रण कक्ष को उनकी स्थिति की जानकारी दी और जल्द स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही।
also read : हटनिया तालाब पहुंचे DC मंजूनाथ भजंत्री, संध्या और उषा अर्घ्य दिया






