नई दिल्ली| चीनी की हालिया कीमतों में तेज बढ़ोतरी और सप्लाई में कमी की अटकलों के बीच सरकार ने बिक्री का नया नियम बनाया है। सरकार ने चीनी के कोटे को 15-15 दिनों के पखवाड़े में बांट दिया है। 1 सितंबर 2026 से लेकर 15 सितंबर 2026 के लिए 13 लाख टन चीनी कोटा तय किया गया है। इसके अलावा रिलीज ऑर्डर मिलने के भी नियम में बड़ा बदलाव आया है।
चीनी की हालिया कीमतों में तेज बढ़ोतरी और सप्लाई में कमी की अटकलों के बीच सरकार ने बिक्री का नया नियम बनाया है। सरकार ने चीनी के कोटे को 15-15 दिनों के पखवाड़े में बांट दिया है। 1 सितंबर 2026 से लेकर 15 सितंबर 2026 के लिए 13 लाख टन चीनी कोटा तय किया गया है। इसके अलावा रिलीज ऑर्डर मिलने के भी नियम में बड़ा बदलाव आया है।
सरकार की ओर से चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सरकार की सख्ती जारी है, अधिकारियों की ओर से लगातार फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है, जिससे मांग और आपूर्ति की रियल टाइम निगरानी बनी रहे। इससे चीनी की खुदरा कीमतों में भी गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
also read : न्यूयॉर्क में तिरंगे के अपमान पर बिफरे किरेन रिजिजू, दी सख्त चेतावनी


