विप्र फाउंडेशन ने मनाया तीज महोत्सव, सुमन शर्मा बनीं सावन क्वीन

रांची : विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के तत्वावधान में शनिवार, 15 अगस्त को ‘महिला उद्यमी प्रदर्शनी सह तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत फीता काटकर, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इस

विप्र फाउंडेशन

रांची : विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के तत्वावधान में शनिवार, 15 अगस्त को ‘महिला उद्यमी प्रदर्शनी सह तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत फीता काटकर, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री किशन लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सीए जयप्रकाश शर्मा और प्रदेश संगठन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

महिला उद्यमियों ने लगाए स्टॉल

इस प्रदर्शनी में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की महिला उद्यमियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 10 से 12 स्टॉल लगाए गए, जिनमें राखी, इमिटेशन ज्वेलरी, परिधान और विभिन्न व्यंजन शामिल थे। मंच का सफल संचालन तनुजा शर्मा ने किया।

अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर दिए विचार

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सीए जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें नारी शक्ति पर गर्व है और संस्था महिला उद्यमियों को वैश्विक मंच दिलाने के लिए तत्पर है। मुख्य अतिथि अशोक पुरोहित ने कहा कि महिलाओं का व्यावसायिक परिवेश में आत्मनिर्भर होना समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। वहीं, विशिष्ट अतिथि किशन लाल शर्मा ने कहा कि हर बड़े परिवर्तन की शुरुआत छोटे प्रयासों से होती है और संस्था ऐसे आयोजनों में हर संभव सहयोग करेगी। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद ने भी शिरकत कर महिला उद्यमियों के प्रयास की सराहना की।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम

कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

नृत्य (जूनियर): आध्या शर्मा प्रथम, नियति शर्मा द्वितीय और श्रद्धा भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहीं।

नृत्य (सीनियर): सुमन शर्मा प्रथम, रश्मि शर्मा द्वितीय और सोनल शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

सावन क्वीन प्रतियोगिता: सुमन शर्मा ने ‘सावन क्वीन’ का खिताब जीता। रेखा शर्मा फर्स्ट रनर-अप और तनुजा शर्मा सेकंड रनर-अप रहीं।

इस आयोजन को मूर्त रूप देने में रेखा शर्मा और उमंग जोशी का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन झारखंड प्रदेश संगठन महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। समारोह को सफल बनाने में अमित मणि शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, अमर शर्मा, राहुल वशिष्ठ, संजीव शर्मा, श्याम सुंदर गोवला, अंजू शर्मा, सुमन शर्मा, प्रभा शर्मा, पिंकी शर्मा, तनुज शर्मा, कविता सारस्वत, रश्मि सारस्वत, नीतू शर्मा, पायल शर्मा और श्वेता भारद्वाज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। (यह जानकारी विप्र फाउंडेशन के अमित मणि शर्मा द्वारा दी गई है।)

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *