चेशायर होम में पत्रकार सौरभ रॉय ने मनाया जन्मदिन, सुबोधकांत सहाय ने दी बधाई

रांची : राजधानी रांची स्थित चेशायर होम इंडिया में पत्रकार सौरभ रॉय ने अपना जन्मदिन जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों के बीच मनाया। हर वर्ष की भांति इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस

सौरभ रॉय

रांची : राजधानी रांची स्थित चेशायर होम इंडिया में पत्रकार सौरभ रॉय ने अपना जन्मदिन जरूरतमंदों एवं दिव्यांगजनों के बीच मनाया। हर वर्ष की भांति इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया।

इस अवसर पर सौरभ रॉय ने अपने पिता जयंत रॉय के साथ चेशायर होम पहुंचे और वहां रह रहे दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में सौरभ रॉय के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने की पहल की तारीफ

इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सौरभ रॉय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अपने जन्मदिन को जरूरतमंद लोगों के बीच मनाना समाज के प्रति गहरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि खुशियां तभी सार्थक होती हैं जब उन्हें ऐसे लोगों के साथ साझा किया जाए, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। सौरभ रॉय ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता से जोड़कर एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।

सौरभ रॉय ने जताया आभार

पत्रकार सौरभ रॉय ने बताया कि जन्मदिन उनके लिए सिर्फ व्यक्तिगत खुशी का मौका नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने का दिन है। उन्होंने कहा कि चेशायर होम में आकर दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के साथ समय बिताना उन्हें गहरा आत्मिक संतोष देता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *