पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कई घायल, पुलिसकर्मी भी चोटिल

राजधानी पटना में आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध मार्च निकाला। ह मार्च कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय तक प्रस्तावित था।
BJP

पटना : राजधानी पटना में आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध मार्च निकाला। ह मार्च कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय तक प्रस्तावित था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय के पास BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले। घटना में दोनों दलों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जबकि कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

Read More : पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन और लाठीचार्ज

दोनों दलों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से यह घटना हुई और पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। वहीं BJP कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। घायलों को तत्काल कुर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जरूरत पड़ने पर कुछ घायलों को रेफर भी किया जा सकता है।

पुलिस ने जांच शुरू की

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी कोमल मीना ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के BJP कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम की ओर मार्च निकाला था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी में कुछ कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *