विजय सुंडी को चाईबासा में सम्मान, पैरा एशियन स्वर्ण पदक की सराहना

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने गुरुवार को तूरतुंग आर्चरी फील्ड में पैरा एशियन स्वर्ण पदक विजेता विजय सुंडी को सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय स्तर

विजय सुंडी

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा ने गुरुवार को तूरतुंग आर्चरी फील्ड में पैरा एशियन स्वर्ण पदक विजेता विजय सुंडी को सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धि की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विजय सुंडी के कोच महर्षि मंडल सिंकू सहित अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ाया गया।

Read More : अन्नपूर्णा देवी का पलामू दौरा, राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

विजय सुंडी की उपलब्धि पर जताया गर्व

क्लब के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि विजय सुंडी ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि स्थानीय युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और उचित अवसर जरूरी हैं। रोटरैक्ट क्लब स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रयासरत है।

विजय सुंडी ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद विजय सुंडी ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान और प्रोत्साहन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरता है। इससे उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

कोच और अन्य खिलाड़ी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में क्लब के सचिव सौरव गुप्ता, रवि अग्रवाल, सौरभ नेवटिया और अक्षय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। कोच महर्षि मंडल सिंकू के साथ खिलाड़ी शैलस्ती बिरुआ, सोमती सिंकू, सोसामा बारी, आशा रानी बिरुली, राजा राम सुरिन, मोहित पूर्ति, हिमामोनी सिंकू और घनश्याम जामुदा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। क्लब के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *