वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2,595 पहुंचा, इटली मूल के 16 लोगों की भी मौ’त

काराकास: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के एक सप्ताह बाद भी हालात गंभीर बने हुए हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के अनुसार, इस आपदा में अब तक 2,595 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप से 189

काराकास: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के एक सप्ताह बाद भी हालात गंभीर बने हुए हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के अनुसार, इस आपदा में अब तक 2,595 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप से 189 इमारतें भी पूरी तरह तबाह हो गई हैं।

इसी बीच, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि मृतकों में इटली मूल के 16 लोगों की भी पहचान हुई है। उन्होंने सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मेलोनी ने जताई संवेदना, बचाव कर्मियों का किया आभार

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों का जीवन प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इटली सरकार इस कठिन समय में वेनेजुएला और आपदा से प्रभावित सभी परिवारों के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहयोग जारी रखेगी।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी, पेशेवर कार्यशैली और मानवीय सेवा पर पूरे देश को गर्व है।

राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे प्रभावित लोग

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए 25 अस्थायी राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ला गुएरा में 13, काराकास में आठ, मिरांडा में दो, काराबोबो में एक और याराकुय में एक शिविर शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन राहत शिविरों को पूरी तरह तैयार करने और प्रभावित लोगों को वहां सुरक्षित पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा बलों और फायरफाइटर्स से भूकंप प्रभावित आवास संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पैट्रिया प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.