रांची/ खूंटी: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, खूंटी जिला की ओर से हितचिंतक अभियान को लेकर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की आरंभता हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। इसके बाद जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने की। बैठक में खूंटी जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने की रणनीति बनाई गई।
लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलेभर में कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा
इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि खूंटी जिले में 20 हजार हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलेभर में कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक संपर्क स्थापित किया जाएगा
कर्मवीर महतो ने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक संपर्क स्थापित किया जाएगा।
बैठक में ये रहे उपस्थित
संदीप साहू, अनुराज सिंह, अविनाश मांझी, श्रीकांत कश्यप सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



