हजारीबाग में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, तीसरा गंभीर

हजारीबाग : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के लराही रोड पर मलिकाना के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से

हजारीबाग
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के लराही रोड पर मलिकाना के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सिरमा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र अमित कुमार (17) और प्रकाश यादव के पुत्र पीयूष कुमार (16) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान सिंघरावां मोड़ निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र अमन कुमार (18) के रूप में की गई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है।

Read More : जमशेदपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े छात्रों को मारी टक्कर

स्थानीय लोगों के अनुसार, अमित और पीयूष सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान लराही की ओर से बुलेट बाइक पर घर लौट रहे अमन को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन ने सड़क किनारे खड़े दोनों छात्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र उछलकर लोहे की रेलिंग से जा टकराए। उनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बरही पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया।

बेटे के शव से लिपटकर बिलखने लगी मां

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से स्थिति संभाली। पुलिस ने आपदा मित्र एंबुलेंस से दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। इधर, पीयूष की मां घटनास्थल पर पहुंचीं तो बेटे का शव देखकर खुद को संभाल नहीं सकीं। वह शव से लिपटकर बिलखने लगीं। मां का यह हाल देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

एक 11वीं तो दूसरा 10वीं का छात्र था

परिजनों के अनुसार, अमित कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय टोईया में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं, पीयूष कुमार सुरेखा पब्लिक स्कूल बहेरा में 10वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोनों स्कूल नहीं गए थे। पीयूष की विज्ञान और हिंदी की परीक्षा भी थी। दोनों ने सुबह खेलने के बाद दोपहर में खाना खाया और फिर घूमने के लिए घर से निकल गए थे। दोनों अपने-अपने परिवार में दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई हैं। घर से घूमने निकले दोनों किशोर हादसे का शिकार हो जाएंगे, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे में शामिल अज्ञात चार पहिया वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *