उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को बड़ा झटका, 4 में से 3 विधायक बागी विधानसभा अध्यक्ष को दिया आवेदन

पटना: बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को बड़ा झटका लगा है और उनकी पार्टी के 4 में से 3 विधायक बागी हो गए हैं। इन बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अलग गुट की मान्यता देने को लेकर आवेदन दिया है। सूत्रों के हवाले

उपेंद्र कुशवाहा

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को बड़ा झटका लगा है और उनकी पार्टी के 4 में से 3 विधायक बागी हो गए हैं। इन बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अलग गुट की मान्यता देने को लेकर आवेदन दिया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 3 बागी विधायक में माधव आनंद (मधुबनी से विधायक),आलोक कुमार सिंह (दिनारा से विधायक और आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष) रामेश्वर महतो (बाजपट्टी से विधायक) शामिल हैं।

ये 3 बागी विधायक, उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपने बेटे को मंत्री बनाने के फैसले के समय से ही नाराज चल रहे थे। समय-समय पर इन तीनों विधायकों ने पार्टी में लिए जा रहे फैसलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर भी की।

उपेंद्र कुशवाहा ने किसी सदन का सदस्य नहीं होते हुए भी जब अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया उस समय से ही ये तीन विधायक सार्वजनिक तौर पर उपेंद्र कुशवाहा से अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। इन विधायकों का कहना है कि पार्टी में पूरी तरह परिवारवाद हावी है। हम 3 विधायकों से कोई राय नहीं ली जाती और हर फैसले में बेटे को तरजीह दी जाती है।

हालही में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी से जुड़ी NDA की बैठकों में भी बेटे का नाम भेजा गया और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मे मंच पर भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की जगह अपने बेटे दीपक प्रकाश का नाम दिया गया। आलोक कुमार सिंह भले ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कार्यकारी अध्यक्षों प्रशांत कुमार और सुभाष कुमार से ही सारा काम करवाया जा रहा है। यहां तक कि अब बहू साक्षी मिश्रा को भी पार्टी में अहमियत दी जा रही है।

कुछ महीने पहले नागरिक परिषद के महासचिव पद पर बहू की नियुक्ति के लिए पार्टी की तरफ से उनका नाम भेजा गया और इस सम्बन्ध में पत्र भी लिख दिया गया था, हालांकि विरोध के बाद फिर इसे वापस ले लिया गया। हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव के दौरान आरएलएम के एक नेता रामपुकार सिंह के बागी उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेशन करने के बाद इन सभी तीन विधायकों ने उनके पक्ष मे प्रचार करने तक की बात भी इसी वजह से कही थी, हालांकि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बागी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

अब पार्टी में बची हुई एक मात्र विधायक

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM में 4 में से 3 विधायकों के बागी होने के बाद केवल एक विधायक बची हैं। ये बची हुई चौथी विधायक स्नेहलता कुशवाहा हैं, जो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी हैं।

also read :24 साल पुराना गठबंधन फिर होगा बहाल? भाजपा-अकाली दल की आज अहम बैठक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *