BCCL- CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर का मोबाइल जब्त

धनबाद : BCCL- CMD मनोज कुमार अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। सरायढेला थाना की पुलिस ने बरोरा एरिया के जीएम केके सिंह और सीनियर फाइनेंस आफिसर सह विभागाध्यक्ष पंकज कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की

BCCL- CMD

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : BCCL- CMD मनोज कुमार अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। सरायढेला थाना की पुलिस ने बरोरा एरिया के जीएम केके सिंह और सीनियर फाइनेंस आफिसर सह विभागाध्यक्ष पंकज कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की है।साथ ही पुलिस ने पंकज कुमार का मोबाइल फोन व सिम को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया कि जब्त मोबाइल से पुलिस को कई पुराने वित्तीय चैट के साथ संदिग्ध चैट मिलने की बात सामने आई है, जिसकी अब फारेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार चैट कई तरह के लेन-देन से जुड़े हो सकते हैं।
पुलिस का अनुमान है कि पंकज कुमार अवैध खनन करने वाले कोयला माफिया, कई आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ और कई अन्य जुड़े संगठनों के सीधे संपर्क में थे। पुलिस इस एंगल को भी इस पूरे मामले से जोड़कर देख रही है। केके सिंह ने भी पुलिस को सारी बातों से अवगत कराया है।
पुलिस पंकज कुमार के कार्यप्रणाली को लेकर उनके सहयोगी के साथ कई बड़े अधिकारी से भी पूछताछ करेगी। इसके लिए पुलिस साक्ष्य के साथ हर स्थिति का सत्यापन कर कार्रवाई को आगे बढ़ रही है।
दो बातों की पड़ताल में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीएमडी को कथित तौर पर खतरा किससे है और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस मोबाइल में मौजूद काल डिटेल, संदेश और अन्य डिजिटल साक्ष्य खंगाल रही है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों से पूछताछ के कारण और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फारेंसिक रिपोर्ट और पूछताछ के बाद मामले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
बीसीसीएल मुख्यालय में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पंकज कुमार का कई लोगों के साथ संपर्क था। पूर्व के निदेशक मंडल के साथ भी बेहतर संपर्क में थे।
बताते चलें कि बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कोयला माफिया से जान का खतरा बताते हुए 13 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सीएमडी की ओर से जान के खतरे की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *