रांची में रामविलास पासवान की जयंती पर श्रद्धांजलि, भारत रत्न की मांग फिर उठी

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश ने रविवार को पार्टी के संस्थापक, जननायक एवं पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश ने रविवार को पार्टी के संस्थापक, जननायक एवं पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More : रांची में शुरू हुआ ऑर्किड समागति कैंसर सेंटर, झारखंड-बिहार के मरीजों को मिलेगी राहत

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

भारत रत्न देने की मांग दोहराई

वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश केंद्र सरकार से मांग करती है कि स्वर्गीय रामविलास पासवान के देश और समाज के प्रति अतुलनीय योगदान, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा छह दशकों से अधिक लंबे सार्वजनिक जीवन को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।

सेवा कार्य और सदस्यता अभियान भी चला

कार्यक्रम के बाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल तपोवन स्थित मूक-बधिर विद्यालय पहुंचा, जहां गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसेवा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सैंकड़ों लोगों को सम्मानित कर पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।

Read More : परिसीमन को लेकर झारखंड प्रतिनिधिमंडल की के. राजू से मुलाकात, आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

कार्यक्रम में उमेश तिवारी, बहुरन लोहरा, ममता रंजन, आदित्य विजय प्रधान, दिनेश सोनी, लाल बहादुर राम, शिव जी, आकाश भारती, मनीषा देवी, रतन पासवान, भोला राम, अधिवक्ता गुंजन सिंह, हाफिज़ुल हसन सहित पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *