रांची : राजधानी रांची के रातू रोड में आकाशवाणी केंद्र के बगल में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के घर के पास खड़ी एक कार पर पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिर गई। राहत की बात रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त कार में कोई नहीं बैठा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की खबर मिलते ही कार चालक मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मिलकर कार पर गिरी पेड़ की डाल को हटाया। डाल हटने के बाद चालक ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस घटना में कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
Read More : JPSC-JSSC मामला अंतरराज्यीय घोटाला, CBI जांच कराए सरकार : जयराम महतो
सड़क किनारे पार्किंग से लोगों को परेशानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के मॉल और बाजार में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इस इलाके में खादी ग्रामोद्योग, राज्य निर्वाचन आयोग का कार्यालय और आकाशवाणी केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं। इसके बावजूद आसपास की सड़कों पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग की जा रही है।
रांची में खड़ी कार पर गिरा पेड़ का हिस्सा, देखें VIDEO
#Ranchi #RatuRoad #JharkhandNews #BreakingNews #jhlive #RanchiNews https://t.co/BEmUXiETcH
— JH LIVE (@jhliveonline) October 29, 2026
स्थानीय लोगों ने उठाई पार्किंग की समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि आसपास के बाजारों और कार्यालयों में आने वाले लोग सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यह समस्या बनी हुई है।



