रांची में ट्रैफिक जागरूकता अभियान, आर्चरी मस्कट ने लोगों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

रांची : सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए शुक्रवार को रांची पुलिस ने खास अभियान चलाया। इस अभियान की शुरुआत कांटाटोली चौक से हुई। खास बात यह रही कि इसमें आर्चरी मस्कट भी शामिल हुआ, जिसने

आर्चरी मस्कट
रांची पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए शुक्रवार को रांची पुलिस ने खास अभियान चलाया। इस अभियान की शुरुआत कांटाटोली चौक से हुई। खास बात यह रही कि इसमें आर्चरी मस्कट भी शामिल हुआ, जिसने अपने अनोखे अंदाज से सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और गाड़ी चलाने वालों का ध्यान खींचा। मौके पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें, ताकि हादसों से बचा जा सके और हर किसी का सफर सुरक्षित रहे।

Read More : दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर तलाशी अभियान शुरू

तीरंदाजी के अनुशासन से सड़क सुरक्षा का संदेश

झारखंड पुलिस 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है। इसी प्रतियोगिता के आर्चरी मस्कट को ट्रैफिक जागरूकता अभियान में शामिल किया गया, ताकि लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश रचनात्मक तरीके से पहुंचाया जा सके। अभियान के दौरान लोगों को समझाया गया कि जिस तरह तीरंदाजी में लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने के लिए एकाग्रता और अनुशासन जरूरी है, उसी तरह सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी चालक और सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है।

हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक सिग्नल के पालन की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस की टीम ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। इसके अलावा लोगों को रेड लाइट पर रुकने, जेब्रा क्रॉसिंग का सम्मान करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और सड़क पार करने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने पर भी जोर दिया।

चालान से बचने के लिए नहीं, जान बचाने के लिए हैं नियम

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने वाहन चालकों और पैदल यात्रियों से सीधे बातचीत कर यातायात नियमों का महत्व समझाया। लोगों को बताया गया कि ये नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए हैं। आर्चरी मस्कट की मौजूदगी ने अभियान को खास बनाया। पुलिस की इस पहल के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि सड़क पर अनुशासन और सावधानी बरतकर हादसों के खतरे को कम किया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *