झारखंड के पीडीएस दुकानों में अब नहीं मिलेगी चीनी, केंद्र ने बंद की सब्सिडी

रांची: झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से मिलने वाली अनुदानित चीनी पर केंद्र सरकार ने चीनी पर सब्सिडी बंद कर दी है। इसकी वजह से राज्य में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत लाभुकों को चीनी उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है। खाद्य

नहीं मिलेगी चीनी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से मिलने वाली अनुदानित चीनी पर केंद्र सरकार ने चीनी पर सब्सिडी बंद कर दी है।  इसकी वजह से राज्य में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत लाभुकों को चीनी उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है।  खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार, केंद्र से सब्सिडी नहीं मिलने के कारण अब इस योजना के तहत चीनी का वितरण नहीं हो सकेगा।

also read :झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को

राज्य में अंत्योदय अन्न योजना के तहत 8.92 लाख परिवारों को हर महीने एक किलो चीनी अनुदानित दर पर देने का प्रावधान है।  लेकिन लंबे समय से लाभुकों को चीनी नहीं मिल रही है। लाभुकों को आखिरी बार अक्टूबर 2024 में एक साथ तीन महीने की चीनी दी गई थी। इसके बाद से पीडीएस दुकानों के माध्यम से चीनी का वितरण बंद है। जनवरी 2025 के बाद से चीनी की खरीद और वितरण नहीं हुआ है।

also read :रांची में ट्रैफिक जागरूकता अभियान, आर्चरी मस्कट ने लोगों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *