दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर तलाशी अभियान शुरू

नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार सुबह तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान शुरू

स्कूलों
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार सुबह तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया और पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Read More : CM हेमंत सोरेन से मिलीं ADG प्रिया दुबे, तीरंदाजी प्रतियोगिता का दिया न्योता

इन तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल

अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार के सलवान पब्लिक स्कूल को मिले। ईमेल की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही टीमों को संबंधित स्कूलों में भेजा गया। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमों ने परिसर में तलाशी अभियान चलाया।

धमकी भरे ईमेल की जांच जारी

अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही हैं। धमकी भरे ईमेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *