आठ महीने पहले हुई थी शादी, अब कुएं में मिला नवविवाहिता का शव

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में तीन दिनों से लापता 21 साल की नवविवाहिता का शव आज यानी बुधवार दोपहर कुएं में मिला। घटना सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास गांव की है। मृतका की शिनाख्त अंशु देवी के तौर पर की गई है। वह

नवविवाहिता

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में तीन दिनों से लापता 21 साल की नवविवाहिता का शव आज यानी बुधवार दोपहर कुएं में मिला। घटना सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास गांव की है। मृतका की शिनाख्त अंशु देवी के तौर पर की गई है। वह रविवार से लापता थीं। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Read More : इबोला को लेकर झारखंड सरकार सतर्क, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार अंशु देवी की शादी करीब आठ महीने पहले सिहास गांव निवासी रंजीत यादव से हुई थी। रविवार को उनके लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार दोपहर कुएं में शव मिलने की खबर फैलते ही गांव के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस को पहले ही दी गई थी गुमशुदगी की सूचना

थानेदार बबलू कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। ससुराल पक्ष ने उनके मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि अंशु देवी शादी के बाद से ससुराल में नहीं रहना चाहती थीं। वह पहले भी ससुराल छोड़कर मायके चली जाती थीं।

हत्या, आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अंशु देवी की मौत हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच पूरी होने के बाद ही नवविवाहिता की मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *