टाटा स्टील की बड़ी पहल, कलिंगानगर में रोज बनेगा 10 टन हाइड्रोजन

पूर्वी सिंहभूम : इस्पात निर्माण के दौरान निकलने वाली औद्योगिक गैसों से अब स्वच्छ ऊर्जा तैयार करने की दिशा में टाटा स्टील ने बड़ी पहल की है। कंपनी ओडिशा के कलिंगानगर स्थित अपने संयंत्र में हाइड्रोजन उत्पादन परियोजना शुरू करने की योजना बना रही है।

टाटा स्टील

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : इस्पात निर्माण के दौरान निकलने वाली औद्योगिक गैसों से अब स्वच्छ ऊर्जा तैयार करने की दिशा में टाटा स्टील ने बड़ी पहल की है। कंपनी ओडिशा के कलिंगानगर स्थित अपने संयंत्र में हाइड्रोजन उत्पादन परियोजना शुरू करने की योजना बना रही है। इसके लिए टाटा स्टील ने अमेरिका की ह्यूस्टन स्थित कंपनी यूटिलिटी ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। प्रस्तावित परियोजना भारत में अपनी तरह की पहली पहल होगी। इसमें इस्पात संयंत्र से निकलने वाली औद्योगिक गैसों का इस्तेमाल कर उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोजन तैयार किया जाएगा।

Read More : आठ महीने पहले हुई थी शादी, अब कुएं में मिला नवविवाहिता का शव

प्रतिदिन 10 टन हाइड्रोजन उत्पादन की योजना

टाटा स्टील की योजना के मुताबिक, कलिंगानगर में प्रतिदिन 10 टन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसमें यूटिलिटी ग्लोबल की विशेष एच2जेन (H2Gen) तकनीक का इस्तेमाल होगा। यह तकनीक इस्पात उत्पादन के दौरान निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड युक्त गैसों को संसाधित कर हाइड्रोजन तैयार करने में सक्षम है। इससे मौजूदा औद्योगिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का रास्ता खुलेगा।

परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से प्रारंभिक इंजीनियरिंग एवं डिजाइन अध्ययन करेंगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर टाटा स्टील का निदेशक मंडल निवेश को लेकर अंतिम फैसला करेगा। मंजूरी मिलने के बाद संयंत्र के निर्माण और परिचालन की प्रक्रिया शुरू होगी।

कार्बन उत्सर्जन कम करने में मिलेगी मदद

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष सुबोध पांडेय ने बुधवार को कहा कि इस्पात उद्योग में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए ऐसी आधुनिक तकनीकों की जरूरत है, जिन्हें बड़े औद्योगिक संयंत्रों में व्यावहारिक रूप से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि एच2जेन तकनीक मौजूदा औद्योगिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए उत्सर्जन घटाने का अवसर देती है। यूटिलिटी ग्लोबल के साथ यह साझेदारी पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कनाडा में हो चुका है तकनीक का सफल परीक्षण

कंपनी के अनुसार, इस तकनीक का कनाडा में एक इस्पात निर्माता के ब्लास्ट फर्नेस से निकलने वाली वास्तविक औद्योगिक गैसों के साथ सफल परीक्षण किया जा चुका है। टाटा स्टील की यह परियोजना वर्ष 2045 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने की कंपनी की दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। इस साझेदारी से जुड़े समझौते में यूटिलिटी ग्लोबल की ओर से सीईओ पार्कर मीक्स सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं, टाटा स्टील की ओर से सीईओ एवं प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *