रांची : रांची के आजाद बस्ती-पत्थलकुदवा रोड पर शनिवार को बंद पड़े बूचड़खाने को हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। निगम की टीम बुलडोजर लेकर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया और रोड ब्लॉक जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Read More : विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी : राधाकृष्ण किशोर
बुलडोजर पहुंचते ही सड़क पर उतरे लोग
रांची नगर निगम की टीम बंद बूचड़खाने को हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम के साथ बुलडोजर भी मौजूद था। निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। लोगों के सड़क पर उतरने के कारण आजाद बस्ती-पत्थलकुदवा रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम बूचड़खाना हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर मौजूद है। फिलहाल स्थानीय लोगों का विरोध जारी है और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।









