रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने पंडरा बाजार का दौरा कर व्यवसायियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों के साथ बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
दौरे के दौरान रांची चैंबर के अध्यक्ष संजय महुरी एवं आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद के साथ मदन पारीक, संतोष सिंह, रोहित कुमार, गोविंद अग्रवाल, पंकज साहू, तरुण अग्रवाल, मनीष सेठी समेत कई व्यवसायियों ने टीम का स्वागत किया और समर्थन देने की अपील की।
टीम के सदस्यों ने व्यापारियों से संवाद करते हुए उनके हितों को प्राथमिकता देने और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करने की बात कही। पंडरा बाजार के व्यवसायियों से बाजार की वर्तमान स्थिति और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
पंडरा की समस्याओं के समाधान के लिए लिखित रूप से पहल की जाएगी
टीम की ओर से कहा गया कि बाजार समिति पंडरा की समस्याओं के समाधान के लिए लिखित रूप से पहल की जाएगी। समस्याओं का मास्टर प्लान तैयार कर समयबद्ध तरीके से उनका समाधान कराया जाएगा। टीम के सदस्यों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया गया है। दोनों स्तरों पर समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन मिलने की बात टीम ने कही।
टीम नए और पुराने सदस्यों के अनुभव का संगम है : टीम मुकेश अग्रवाल
टीम मुकेश अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम नए और पुराने सदस्यों के अनुभव का संगम है। अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और नए सदस्यों की ऊर्जा के साथ व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। टीम ने व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ-साथ चैंबर को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की बात कही।
पंडरा बाजार के दौरे के दौरान व्यापारियों के साथ सकारात्मक संवाद हुआ। टीम ने सभी व्यवसायियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि व्यापारिक हितों की रक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, अधिवक्ता निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राजेश गाडोदिया (आनंद), श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह, उमंग सुल्तानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमित अग्रवाल ने दी।




