टाटा स्टील की दो कोलियरियों को 5-स्टार रेटिंग, सुरक्षा और माइनिंग में अव्वल

धनबाद: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोयला मंत्रालय की ओर से 2 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग अवॉर्ड्स फॉर कोल एंड लिग्नाइट माइंस समारोह में डिवीजन की भेलाटांड़

टाटा स्टील की दो कोलियरियों को 5-स्टार रेटिंग,

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोयला मंत्रालय की ओर से 2 नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग अवॉर्ड्स फॉर कोल एंड लिग्नाइट माइंस समारोह में डिवीजन की भेलाटांड़ अमलगैमेटेड कोलियरी और सिजुआ कोलियरी को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए भूमिगत खदान श्रेणी में प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया।

also read : NH पर आवारा पशु दिखें तो 1033 पर करें कॉल, NHAI ने वाहन चालकों से की अपील

यह सम्मान झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर नरेंद्र कुमार गुप्ता, सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव कुमार ठाकुर और अधिकारियों की टीम ने केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से प्राप्त किया।

इस वर्ष देश की 382 खदानों ने स्टार रेटिंग के लिए हिस्सा लिया ,जिनमें केवल 50 को 5-स्टार रेटिंग मिली। वहीं 140 भूमिगत खदानों में महज 15 ही यह उपलब्धि हासिल कर सकी। सिजुआ कोलियरी को पिछले वर्ष 4-स्टार रेटिंग मिली थी जबकि भेलाटांड़ को 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी।

इस उपलब्धि पर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि झरिया डिवीजन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सम्मान कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने इसे सुरक्षित, टिकाऊ और उत्कृष्ट खनन कार्यप्रणाली के प्रति डिवीजन की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

also read : बारामुड़ी के खटाल संचालकों को छठ तक राहत, 19 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *