गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे स्वामी सदानंद महाराज, 19 जुलाई को रांची आगमन

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परम पूज्य डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज 19 जुलाई को रांची पहुंचेंगे।
गुरु पूर्णिमा

रांची : श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परम पूज्य डॉ. संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज 19 जुलाई को रांची पहुंचेंगे। वे पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।

Read more : डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, मानसिक स्वास्थ्य कानून और दिव्यांग अधिकारों की दी जानकारी

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

गुरु पूजन और प्रसाद वितरण होगा

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक विधि-विधान से गुरु पूजन संपन्न कराया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी सदानंद महाराज अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरुजी के दर्शन, सत्संग और आशीर्वचन का लाभ लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Read more : बेड़ो में डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *