अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण : डॉ. प्रदीप वर्मा

PM मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया।
मुरी रेलवे स्टेशन

रांची : PM मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। मुरी स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आधुनिक रेल व्यवस्था और बेहतर आधारभूत संरचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और मुरी स्टेशन का पुनर्विकास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read More : गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे स्वामी सदानंद महाराज, 19 जुलाई को रांची आगमन

यात्रियों और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा लाभ

डॉ. वर्मा ने कहा कि पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन से झारखंड के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही इस परियोजना से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक हो रही है और झारखंड के रेलवे स्टेशनों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

कार्यक्रम में कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी, डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद अग्रवाल, एडीआरएम हेमराज मीणा, मुख्य वाणिज्य पदाधिकारी अरविंद कुमार सहित रेलवे के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अरुण जोशी ने कहा कि पुनर्विकसित मुरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करेगा। उन्होंने भविष्य में भी रेलवे सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *