डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, मानसिक स्वास्थ्य कानून और दिव्यांग अधिकारों की दी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शुक्रवार को मानसिक बीमारी और बौद्धिक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा योजना-2024 के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची ने शुक्रवार को मानसिक बीमारी और बौद्धिक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा योजना-2024 के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन तथा डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में आयोजित हुआ।

Read More : हॉकी झारखंड समिति भंग हो, खिलाड़ियों का सम्मान सबसे जरूरी : बंधु तिर्की

कार्यक्रम के तहत गवर्नमेंट मूक-बधिर मिडिल स्कूल, गवर्नमेंट ब्लाइंड मिडिल स्कूल, हरमू और संत माइकल ब्लाइंड स्कूल, बहु बाजार में छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, दिव्यांग अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।

मानसिक स्वास्थ्य कानून और दिव्यांग अधिकारों की जानकारी

डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ केयर एक्ट-2017 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को उपचार, स्वास्थ्य बीमा और इलाज के दौरान गोपनीयता का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के साथ क्रूर व्यवहार नहीं किया जा सकता और उसे जंजीर से बांधकर या जबरन सिर मुंडवाकर प्रताड़ित करना कानूनन गलत है।

उन्होंने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट के तहत दिव्यांगजनों को मिलने वाले अधिकारों और सुविधाओं की भी जानकारी दी। इसमें नौकरी में 4 प्रतिशत और शिक्षा में 5 प्रतिशत आरक्षण, दिव्यांग विश्वविद्यालय, सुगम पुस्तकालय, ऑनलाइन लाइब्रेरी तथा 6 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा जैसी व्यवस्थाओं का उल्लेख किया गया।

साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, प्री-लिटिगेशन, लोक अदालत, परमानेंट लोक अदालत, मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत और नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पॉकेट कार्ड, पंपलेट और लिफलेट का वितरण किया गया।

रथ मेला में नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

डालसा की ओर से जगरनाथपुर रथ मेला परिसर में भी विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान करीब 20 हजार लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। मेले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन-बिसाही और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी भूप्रताप महतो, पिंकू कुमारी, संगीता सिंह, संगीता देवी और रजनी कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *