रांची के डॉक्टर की दुमका में संदिग्ध मौत

रांची / दुूमका। जिले के मसानजोर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रांची निवासी चिकित्सक डॉ. शशि दिनकर मिंज का शव शनिवार की सुबह कमरे से बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर से

सुवर्णरेखा नदी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची / दुूमका। जिले के मसानजोर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रांची निवासी चिकित्सक डॉ. शशि दिनकर मिंज का शव शनिवार की सुबह कमरे से बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डॉ. मिंज अपने कुछ परिचितों के साथ निरीक्षण भवन में ठहरे थे। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



डॉ. मिंज मूल रूप से रांची के बरियातू के रहने वाले थे और हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *