चक्रधरपुर में देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर समाधि स्थल पर उमड़े समर्थक

चक्रधरपुर : जल, जंगल, जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर बुधवार को चक्रधरपुर में उनके स्वजनों और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवास परिसर में बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देवेंद्र माझी
बलिदान दिवस पर स्वजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

अपनी भाषा में पढ़ें

चक्रधरपुर : जल, जंगल, जमीन आंदोलन के प्रणेता देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर बुधवार को चक्रधरपुर में उनके स्वजनों और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवास परिसर में बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद जोबा माझी, उनके पुत्र विधायक जगत माझी और परिवार के अन्य सदस्यों समेत झामुमो नेताओं व समर्थकों ने पुष्पमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया।

Read More : नेमरा में श्राद्धकर्म के बीच जनसेवा में जुटे CM हेमंत सोरेन, सुनीं समस्याएं

समाधि स्थल पर स्वजनों और समर्थकों ने किया नमन

समाधि स्थल पर सांसद जोबा माझी के साथ उनके पुत्र उदय माझी और अर्जुन माझी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, कालीपद सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भूकतु मार्डी, चंदन होनहागा और दिनेश जेना मौजूद रहे। इसके अलावा कालिया जामुदा, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, फैज अहमद, लालू उरांव, प्रदीप महतो, विश्वनाथ बाड़ा और किशोर दास समेत अन्य समर्थकों ने भी समाधि स्थल पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में परिवार की पुत्रवधू समेत अन्य स्वजन और समर्थक शामिल हुए।

गोइलकेरा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए रवाना

चक्रधरपुर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी समर्थकों के साथ गोइलकेरा के लिए रवाना हुए। दोनों वहां आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *